जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- Jamshedpur News: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिशन निर्माण के तहत कदमा स्थित डीबीएमएस करियर एकेडमी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कदमा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, महिला साकची थाना प्रभारी रूपा पॉल और महिला थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मी सुरभि संस्थान के सहयोग से किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की आदत से व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवार पर असर पड़ता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया।पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों को नशे से बचाव, इसके सामाजिक प्रभाव और नशा मुक्त समाज बनाने में य...