जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन कदमा की एनएसएस यूनिट-1 ने गोद लिए गए ग्राम धनचटानी के लिए एनएसएस विशेष शिविर का उद्घाटन सत्र शनिवार को कॉलेज में किया। मकसद विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना है। मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एनएसएस के जरिए समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने और जरूरतमंद समुदायों से सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में 'नोट मी बट यू' यानी 'मैं नहीं, आप' की भावना को केंद्र में रखा गया। समाज सेवा और सामूहिक उत्तरदायित्व पर विशेष जोर दिया गया। महाविद्यालय ने स्वयंसेवकों को शिविर की गतिव...