Jamshedpur News: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एनएसएस शिविर का समापन
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस यूनिट-1 की ओर से गोद लिए गए ग्राम धनचटानी में आयोजित विशेष शिविर के समापन पर शुक्रवार को विभिन्न जागरूकता और कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुरुआत वीणापाणि हाईस्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम से हुई, जहां स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यालय परिसर में दो नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। पहला नाटक मोबाइल की लत के दुष्प्रभाव पर आधारित था, जबकि दूसरे नाटक के माध्यम से लैंगिक भेदभाव मिटाने और महिला-पुरुष समानता का संदेश दिया गया। शिविर के दौरान पूर्व में आयोजित ड्राइंग, क्विज और नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनएसएस विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.