जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: कदमा के शास्त्रीनगर स्थित जयप्रकाशनगर में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक दुकानदार से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठ की संख्या में पहुंचे युवकों ने दुकानदार को डीडी बार कांड का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार अंकित गुप्ता के बयान पर कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को दिए बयान में अंकित गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इस दौरान करीब आठ युवक वहां पहुंचे और उससे रंगदारी की मांग करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी आरोपी आक्रामक हो गए। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी बहन बीचब...