जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- Jamshedpur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव और ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान कई स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच में वाहनों में सुरक्षा से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहनों से जुर्माना वसूला गया, जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जांच के दौरान वाहनों के जरूरी कागजात, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण और बच्चों को बैठाने की व्यवस्था की पड़ताल की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी। डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि जांच के दौरान कई स्कूली वाहनों में कमियां पाई गई है...