Jamshedpur News: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में जमशेदपुर के छात्रों ने जीते पदक
जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: नई दिल्ली में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड और विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के 18 राज्यों और जोन से लगभग 20,000 युवा एथलीटों ने हिस्सा लिया था। डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के 88 विद्यार्थियों के दल ने विभिन्न आयु वर्ग की 16 स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान ताइक्वांडो, कराटे, वुशू और तैराकी जैसे खेलों में विद्यालय के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर-19 बालिका वर्ग की ताइक्वांडो स्पर्धा में फिजा खान ने स्वर्ण पदक और अंकिता रॉय बर्मन ने कांस्य पदक जीता, जबकि संस्कृति प्रधान ने अंडर-17 बालिका वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.