जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा शनिवार को शहर पहुंचेंगे। शहर पहुंचने के बाद वे एसएसपी कार्यालय में वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। डीआईजी अधिकारियों से हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं और उन पर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा अपराध रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों और आगे की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...