जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय डब्बू साहू की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गाढ़ाबासा निवासी डब्बू साहू सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। वह गाढ़ाबासा उपहार संघ काली पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्य थे। उनके अचानक निधन से परिवार के साथ पूजा कमेटी और पूरे इलाके में शोक की लहर है। डब्बू साहू अपने पीछे नौ साल का इकलौता बेटा छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...