जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। डिमना लेक से सटे तालाब में दो जूनियर डॉक्टरों की डूबकर हुई मौत के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहर लाल शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने टाटा स्टील से खतरनाक तालाब को मजबूत लोहे की जाली से ढकने की मांग करते हुए कहा कि इससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।उन्होंने कहा कि डिमना झील से शहर को जलापूर्ति करने वाली कंपनी की जिम्मेदारी केवल गुणवत्तापूर्ण पानी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। उनका कहना है कि केवल "प्रतिबंधित क्षेत्र" का बोर्ड लगा देना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि यह सार्वजनिक स्थल है, जहां विशेषकर पिकनिक सीजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।जवाहर लाल शर्मा ने कहा कि यदि पहले से पर्याप...