जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: उलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना रोड में रविवार देर रात सड़क हादसे में वास्तु विहार निवासी नीरज (50) की मौत हो गई। नीरज साकची से सामान लोड कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, नीरज रविवार रात साकची गए थे। वहां सामान लोड कराने के बाद बाइक से वास्तु विहार स्थित घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे डिमना रोड में एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर प...