जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो डिमना चौक हाईवे स्थित एक होटल में मारपीट के मामले से दोनों पक्ष के पांच आरोपी सोमवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि होटल मालिक राजेश कुमार जायसवाल ने 7 सितंबर 2025 को अमन कुमार अरुण कुमार राम एवं अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। वहीं, होटल मालिक की मां ने दो लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराई थी। अदालत में दोनों पक्ष द्वारा समझौता करने से आरोपी बरी हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...