जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- Jamshedpur News: जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी) से जुड़ी तकनीकी अड़चनों के कारण कई दिनों से अटका हुआ शिक्षकों का वेतन भुगतान अब जल्द ही सुनिश्चित होने की संभावना है। इस संबंध में शिक्षक संघों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निशु कुमारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुलाकात के दौरान शिक्षक प्रतिनिधियों ने डीईओ का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि अगस्त का वेतन आधा सितंबर बीतने के बाद भी नहीं मिला है। समय पर वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों को दैनिक घरेलू खर्चों और अन्य जरूरी जिम्मेदारियों को पूरा करने में भारी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष पर शि...