जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: गोलमुरी में लगातार हुई आपराधिक घटनाओं के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। सुरक्षा व्यवस्था से नाराज 100 से अधिक दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। सुबह से ही बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि बाजार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- शहर में हो रही लूट व चोरी पर जदयू ने जताई चिंताबाजार बंद का प्रभाव बाजार बंद कराने के लिए दुकानदारों का समूह बाजार की गलियों और मुख्य सड़क पर पैदल घूमता रहा। इस दौरान उन्होंने खुली दुकानों के संचालकों से भी दुकानें बंद करने की अपील की। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद क...