Jamshedpur News: ठंड से बचाव को तैयार नहीं शहर के शेल्टर होम, सुविधाओं का अभाव
जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: शहर में ठंड का असर बढ़ने लगा है। रात का तापमान गिरकर 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसके बावजूद बेघर और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए बनाए गए शेल्टर होम की तैयारियां अधूरी हैं। जेएनएसी और मानगो नगर निगम क्षेत्र में कुल आठ शेल्टर होम संचालित हैं, लेकिन इनमें कंबल, गद्दे समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। कई शेल्टर होम के भवन भी जर्जर स्थिति में हैं। हिंदुस्तान की टीम ने सोमवार रात शहर के चार शेल्टर होम की पड़ताल की। इस दौरान मानगो की कुमरुम बस्ती में बना 50 बेड का शेल्टर होम बंद मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति के कारण इसे बंद कर दिया गया है। वहीं, मानगो बस स्टैंड के पास, किशोरीनगर और छायानगर स्थित शेल्टर होम में भी सुविधाओं की कमी दिखी। तापमान में लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.