जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास गुरुवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक उत्तम कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है।उत्तम मानगो के कुंवर बस्ती का रहने वाला है और बारीडीह में गैरेज मिस्त्री का काम करता है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को काम पर जाने से पहले वह छायानगर स्थित अपनी मामी के घर गया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त वहां से बाइक से बारीडीह जाने के दौरान बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उ...