जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: मानगो ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग परिसर में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शुक्रवार को भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में प्रसिद्ध भक्ति गायिका शहनाज अख्तर ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर शहरवासी देर शाम तक भक्ति रस में झूमते रहे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं के लिए लगभग पांच हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई थी, जबकि चार सौ वीआईपी अतिथियों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: शहनाज अख्तर के भक्ति गीतों पर झूमे शहरवासी कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, विधायक मं...