जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- Jamshedpur News: टेल्को स्थित बाबूलाल सिंह के आवास पर टेल्को कुशवाहा संघ की आमसभा संपन्न हुई। अध्यक्षता परमेश्वर प्रसाद ने की। बैठक में कुशवाहा संघ जमशेदपुर के ट्रस्टी रामसुरेश प्रसाद को 27 सितंबर को प्रस्तावित पेन्टा हाउस उद्घाटन एवं रक्तदान शिविर के निमंत्रण पत्र में शामिल नहीं करने पर चर्चा हुई। सदस्यों ने इस मामले में संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भगत और सचिव राम कुमार सिंह के प्रति नाराजगी जताई। सभा में सर्वसम्मति से कहा गया कि संघ के ट्रस्टी का अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कार्यक्रम में ट्रस्टी के रूप में रामसुरेश प्रसाद को आमंत्रित नहीं किया गया, तो टेल्को, बिरसानगर और घोड़ाबांधा के कुशवाहा समाज के लोग संघ के कार्यक्रमों का विरोध करेंगे। अगली बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में बाबूलाल सिंह, बाल म...