Jamshedpur News: टैगोर सोसाइटी स्कूल साकची में शिक्षक दिवस पर शिक्षक, कर्मचारी सम्मानित
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: टैगोर सोसाईटी जमशेदपुर द्वारा संचालित टैगोर एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर कई कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। टैगोर सोसाईटी के महासचिव सुदीप बासु ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति यह आयोजन किया गया, जिसमें देश के महान शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सोसाईटी के अध्यक्ष डॉ. एचएस पॉल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक के आदर्श स्वरूप को महिमामंडित किया। मौके पर 25 एवं 20 वर्ष के दीर्घकालीन सेवा के लिए उपाध्यक्ष तापस मित्रा एवं अचिन्तम गुप्ता के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर शिक्षक, शिक्षिका ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.