Jamshedpur News: टेल्को श्रीराम मंदिर दुर्गा पूजा समिति में कन्या पूजन और पूर्णाहुति
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। श्री राम मंदिर दुर्गा पूजा समिति, टेल्को की ओर से देवी दुर्गा के नवम रूप सिद्धिदात्री की पूजा, आरती और पुष्पांजलि की गई। सामूहिक हवन में सैकड़ों श्रद्धालु और नवरात्र व्रतधारी शामिल हुए। इसके साथ नवरात्र की पूर्णाहुति हुई। कन्या पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया। मौके पर सैकड़ों भक्त उपस्थित थे। पुरोहित जीवानंद मिश्रा ने पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने महानवमी के दिन नौ कन्याओं की पूजा कर माता के नौ स्वरूपों की पूजा का फल प्राप्त किया। कलश स्थापित करने वाले भक्तों और नवरात्र व्रतधारियों के बीच मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले में श्रद्धा व उत्साह के साथ मना दशहरा, शहर में की प्रतिमाओं का विसर्जन आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.