Jamshedpur News: टेल्को में 5.44 करोड़ की लागत से बनेगा स्मार्ट थाना
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में टेल्को में स्मार्ट थाना बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। गृह विभाग ने इसके निर्माण के लिए 5.44 करोड़ की राशि को स्वीकृति दे दी है। इस थाने को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है, ताकि पुलिसकर्मियों को कामकाज में सहूलियत मिलने के साथ आमलोगों को भी बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके। विभागीय स्वीकृति के बाद अब निर्माण से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पर नजर है। स्मार्ट थाना बनने से टेल्को और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। थाने में तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। इससे शिकायतों के निपटारे, मामलों की निगरानी और पुलिस के दैनिक कामकाज को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायता मिल सकती है।
स्मार्ट थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.