जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: टेल्को में कार सवार दंपती और उनके दोस्तों का पीछा कर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पांच अगस्त की शाम सात-आठ युवकों ने कार सवार दंपती और उनके दोस्तों का पीछा कर हमला किया था। आरोपियों ने कार पर पथराव भी किया था। हमले में अभिषेक कुमार झा, उनकी पत्नी सबिता कुमारी सिंह और उनकी सहेली विन्दा पारीक घायल हुईं थीं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टेल्को में कार सवार दंपती का पीछा कर हमला, महिला समेत तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...