Jamshedpur News: टीएमएच में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाए इलाज में लापरवाही का आरोप
जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान भारती महतो की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो की मां थीं। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। उनकी मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों और चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। परिजनों के अनुसार, भारती महतो को दोनों घुटनों में दर्द की शिकायत पर 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात ऑपरेशन की तैयारी के दौरान परिजनों से खून मंगाया गया। शैलेंद्र महतो का आरोप है कि खून लेकर ऑपरेशन थिएटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने मरीज का बीपी कम होने की बात कहकर ऑपरेशन टाल दिया। इसके बाद सीसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.