जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच ने मरीजों को त्वरित और सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए डिजिटल भुगतान सुविधा के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल की है। अस्पताल का उद्देश्य मरीजों और उनके तीमारदारों के समय की बचत कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुगम बनाना है।इस सुविधा के माध्यम से मरीज ओपीडी परामर्श, पैथोलॉजी जांच, और अस्पताल के बिलों का भुगतान सीधे अपने मोबाइल फोन से यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से काउंटर पर लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।भर्ती मरीजों के परिजन भी वार्ड में बैठे ही बिल जमा कर डिस्चार्ज की औपचारिकताएं आसानी से पूरी कर सकते हैं। टीएमएच ने मरीजों से अपील की है कि वे इस कैशलेस सेवा का लाभ उठाएं और अस्पताल में बिना किसी परेशानी के बेहतर ...