जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: द टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी की 92वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलेनियम हॉल में चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें लगभग एक हजार से अधिक सदस्य उपस्थित हुए। उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन ने सदस्यों को दिए जाने वाले कमोडिटी एडवांस लोन की राशि में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। अधिकतम ऋण राशि को 8.50 लाख से बढ़ाकर 8.70 लाख तक रखा गया। सचिव कमलेश यादव ने वर्ष 2025-26 का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अनंत ठाकुर ने सदस्यों को 16.50 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: यूनियन क्लब की वार्षिक आमसभा में विकास कार्यों पर लगी मुहरप्रबंधन समिति की घोषणाएँ प्रबंधन समिति ने 31 मार्च को समाप्त वर्ष में अनिवार्य जमा अधिकतम रखने वाले 50 सदस्...