जमशेदपुर, जुलाई 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने स्थानीय विधायिका पूर्णिमा साहू से शिष्टाचार भेंट कर महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में महाविद्यालय में छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीटों में वृद्धि, महाविद्यालय की भूमि की लीज से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा छात्राओं की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक नए बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने पूर्णिमा साहू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा महाविद्यालय की वर्तमान समस्याओं एवं आवश्यकताओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

हिं...