जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए। टाटा टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड के कर्मचारियों को यूनियन की सदस्यता देने, ग्रेड रिवीजन के बाद छुट्टियों के समायोजन की स्पष्ट जानकारी देने और टिनप्लेट डिवीजन के चीफ के साथ हर तीन माह में बैठक कराने की मांग की गई। डिपार्टमेंटल हेड और कमेटी सदस्यों की नियमित बैठक फिर शुरू करने पर भी जोर दिया गया। सदस्यों ने विभिन्न विभागों में मैनपावर की कमी दूर करने और कर्मचारी पुत्रों की भर्ती को प्राथमिकता देने की मांग रखी। सीआरएम-3 में मैनपावर भर्ती, कर्मचारी पुत्रों को टाटा स्टील के तहत रोजगार, लंबित प्रमोशन और अपर लेवल प्रमोशन में स...