जमशेदपुर, अगस्त 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम ने सर दोराबजी टाटा पार्क में बताया कि कंपनी पूरे शहर में पानी, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में काम करेगी। टाटा लीज क्षेत्र के साथ-साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।श्री रामम ने कहा कि जहां भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, उसे दूर करने के लिए टाटा स्टील प्रतिबद्ध है और इस आशय की प्रतिबद्धता सरकार के समक्ष भी जताई गई है।कीनन स्टेडियम के विकास पर उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और टाटा स्टील ने स्टेडियम को विकसित करने की हरी झंडी दे दी है। स्टेडियम में महिला क्रिकेट की तैयारी कराई जाएगी और महिलाओं के खेल विकास के लिए वहां व्...