Jamshedpur News: टाटा स्टील लीज भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कदमा में अवैध ढांचा हटाया
जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील लैंड मैनेजमेंट विभाग ने मंगलवार को लीज भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने कदमा गोलचक्कर से आगे अनिल सूर पथ जाने वाले मार्ग पर बने अवैध ढांचे को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।इसी स्थान पर सोमवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के कारण अभियान को बीच में रोकना पड़ा था। इसके बाद मंगलवार को प्रशासनिक सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान टाटा स्टील के लैंड मैनेजमेंट विभाग के अधिकारी तथा सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद रहे। टाटा स्टील की ओर से लगातार अपनी लीज भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि लीज क्षेत्र में किसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.