Jamshedpur News: टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष वीजी गोपाल की पुण्यतिथि मनाई गई
जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल की पुण्यतिथि बुधवार को यूनियन परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह और सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल के ओजस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्शों को जीवन और यूनियन के कार्यों में अपनाना जरूरी है। मौके पर उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज और श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे सहित कार्यकारिणी सदस्य और कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.