जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। टाटा मोटर्स ने स्थायीकरण के लिए 78 अस्थायी कर्मचारियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। इसे स्थायीकरण के लिए अंतिम सूची बताया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रबंधन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और झारखंड के श्रम आयुक्त के बीच 25 जनवरी 2024 को हुए समझौते के तहत टेम्परेरी पूल में मौजूद सभी मौजूदा अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्णय लिया गया था।

समझौते के अनुसार समझौते के अनुसार, हर तिमाही 225 और हर साल 900 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाना है। स्थायीकरण के दौरान कर्मचारियों की वरीयता (सीनियरिटी) और योग्यता को ध्यान में रखा जाएगा। इसी क्रम में इस तिमाही के लिए 78 अस्थायी कर्मचारियों के अंतिम बैच की सूची मंगलवार को जारी की गई। मेडिकल फिटनेस, दस्तावेजों की जांच और अनुशासनात्मक प...