जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गापूजा के दौरान शहर में भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था में बदलाव का असर टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की आवाजाही पर भी पड़ेगा। कंपनी प्रबंधन ने 17 से 19 अक्टूबर तक कई इलाकों में बस सेवा बंद रखने का फैसला लिया है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी आने-जाने के लिए खुद वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, इस अवधि में टेल्को कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, जेम्को, नीलडीह, ग्वाला बस्ती, मनीफिट, रामादीन बागान, मिश्रा बागान और गोविंदपुर में बस सेवा जारी रहेगी। इन इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में 17 से 19 अक्टूबर तक कंपनी की बसें नहीं चलेंगी।प्रबंधन यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सुरक्षा : 300 मजिस्ट्रेट व 2140 पुलिस कर्मी करेंगे मेला की नि...