जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के किनारे जगह-जगह उगी घनी झाड़ियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। डिमना लेक रोड से लेकर मिर्जाडीह, हलुदबनी, बोंटा, पगदा, भुईयांसिनान, खेजुरडीह, धूसरा, ठनठनी, बामनी और लावा तक कई स्थानों पर सड़क किनारे झाड़ियों का फैलाव हो गया है। इससे सड़क किनारे का दृश्य स्पष्ट नहीं दिखता और कई जगहों पर सुरक्षा संबंधी चेतावनी संकेत बोर्ड भी झाड़ियों से ढक गए हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। इस समस्या को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने पथ निर्माण विभाग के संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर स्थिति से अवगत कराया और झाड़ियों की अविलंब कटाई एवं साफ-सफाई कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। सड़क स...