Jamshedpur News: टाटा जू में तीन बाघ शावकों का जन्म, सभी स्वस्थ
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघिन सुनैना ने तीन शावकों को जन्म दिया। इनमें दो मादा और एक नर शावक हैं। इनके पिता का नाम रुद्र है। रुद्र को नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से लाया गया था। जू प्रबंधन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि बाघिन ने 23 सितंबर को शावकों को जन्म दिया था। तीनों शावकों के नाम सुझाने की अपील जू प्रबंधन ने लोगों से की है। जू प्रबंधन के अनुसार, सुनैना पहली बार मां बनी। उसके एक मादा शावक को चोट लग गई थी। उसका इलाज किया गया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। अब उसकी हालत में सुधार है। उसका वजन करीब 1.8 किलोग्राम है। वहीं, नर शावक का वजन 2.9 किलोग्राम और एक अन्य मादा शावक का 2.53 किलोग्राम है। तीनों पर जू प्रबंधन पूरी निगरानी कर रहा है।तीनों शावकों के नामकरण के लिए लोग 19 अक्टूबर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.