जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जसवंतपुर रेलवे जोन के महा प्रबंधक के जैन द्वारा 13 नवंबर को टाटानगर से गम्हरिया तक लाइन एवं विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा रेल महाप्रबंधक द्वारा राज खरसावां से विभिन्न ब्रांच लाइन में निरीक्षण का कार्यक्रम है। इधर रेल महाप्रबंधक के निरीक्षण के सूचना पर चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी विभिन्न कार्यों की प्रगति रिपोर्ट बनाने में जुटे हैं। रेल महाप्रबंधक के निरीक्षण में टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों के विकास को लेकर नई योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...