Jamshedpur News: टाटा के लोको पायलट की हत्या
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन टीओपी से कुछ दूर रेलवे लोको पायलट जीके गौतम की हत्या के आरोपी जितेन्द्र सिंह की जमानत अर्जी मंगलवार को हाईकोर्ट से मंजूर हो गई। मामले में राजकिशोर सिंह पहले से जमानत पर रिहा है। अधिवक्ता आनंद झा ने यह जानकारी दी। मालूम हो कि 26 अप्रैल 2026 की देररात बाइक सवार दो बदमाशों ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र में लोको पायलट जीके गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान लोको पायलट जीके गौतम इंजन ड्यूटी से उतरकर लॉबी जा रहा था। उसकी पत्नी ने बागबेड़ा थाना में नामजद मामला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.