जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के रेल कर्मचारी जग्रनाथ प्रसाद की बाइक रेलवे वेतन कार्यालय के पास से चोरी हो गई। इससे रेल पुलिस ने बाइक चोरी का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। सूचना के अनुसार, बाइक 4 अक्तूबर को चोरी हुई थी। रेलकर्मी की सूचना पर जीआरपी मामले की छानबीन कर रही थी ताकि, बादक बरामद हो सके। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मामला दर्ज कर लिया। इससे पूर्व टाटानगर परिचालन विभाग के कर्मचारी राम राय बारी की बाइक रेलवे एरिया मैनेजर कार्यालय के पास स्टैंड से 7 अक्तूबर को चोरी का मामला सामने आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...