जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ के अनुसार कुर्सियां बढ़ाई जाएंगी, ताकि उन्हें फर्श पर बैठना या सोना न पड़े। शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर के एडीआरएम ने यह आदेश दिया। निरीक्षण में स्टेशन निदेशक और अन्य विभागों के सुपरवाइजर भी शामिल थे। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर जगह चिह्नित कर कुर्सियां लगाई जाएंगी। एडीआरएम के निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म पर कोई यात्री फर्श पर नहीं बैठा था, लेकिन टिकट केंद्र में दर्जनभर यात्री जमीन पर बैठे थे।

यात्रियों के लिए कुर्सियां बढ़ेंगी मालूम हो कि आपके प्रिय हिन्दुस्तान ने प्लेटफॉर्म पर कम कुर्सियां होने के कारण यात्रियों के फर्श पर बैठने की खबर 5 नवंबर के अंक में प्रकाशित की थी। बताया जाता है कि एडीआरएम भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का...