जमशेदपुर, सितम्बर 11 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के आसपास किन्नरों की अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस और आरपीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टेशन इलाके से किन्नरों के समूह को भगाया जा रहा है, क्योंकि एक महीने में किन्नरों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर मारपीट की दो घटनाएं हो चुकी हैं। 5 सितंबर की घटना के बाद बागबेड़ा एवं जुगसलाई पुलिस के साथ आरपीएफ भी किन्नरों की हरकत पर नजर रखने लगी है। इससे स्टेशन चौक व चाईबासा बस स्टैंड के पास किन्नरों के पहुंचते सुरक्षा जवान सक्रिय होकर भगाते हैं, ताकि भविष्य में गुटीय संघर्ष की स्थिति नहीं बने। किन्नरों की स्टेशन क्षेत्र में अड्डेबाजी की शिकायतों स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे तक पहुंचती है। हालांकि, आरपीएफ किन्नरों को स्टेशन पर प्रवेश नहीं करने देती, जबकि स्टेशन के बाहर पुलिस सतर्क है। जानकार बताते है...