जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के दोनों छोर पर करीब एक किलोमीटर तक लोहे के कंटीले तार से घेराबंदी की जाएगी। इसका उद्देश्य जुगसलाई अंडरब्रिज और लोको क्रॉसिंग अंडरब्रिज की ओर से लोगों के स्टेशन और यार्ड की रेल लाइन तक पहुंचने पर रोक लगाना है। चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने इस संबंध में आदेश दिया है। डीआरएम के आदेश पर स्टेशन निदेशक के नेतृत्व में सुपरवाइजर की टीम ने स्टेशन के दोनों क्षोर पर निरीक्षण कर सड़क से लाइन तक पहुंचने वाले सात ऐसे जगह को चिह्नित किया है, जहां कंटिले तार से घेराबंदी को आवश्यक बताया है। इस दौरान लाइन किनारे की एक रेलवे कार्यालय के सड़क की ओर के गेट को बंद करा दिया गया जबकि, रेल कर्मचारियों को स्टेशन होकर आवागमन करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद लाइन पर घुमने वालों को पकड़कर ...