जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ। आरोपी उत्तम पासी (37) बोकारो के नावाडीह का रहने वाला है। आरपीएफ के अनुसार, उत्तम पासी ने 25 सितंबर की शाम टाटा-यशवंतपुर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री का मोबाइल चोरी किया था। चोरी के बाद वह टाटानगर स्टेशन पहुंचा। सूचना और निगरानी के आधार पर आरपीएफ टाटा और जीआरपी टाटानगर की टीम ने उसे स्टेशन परिसर से पकड़ा। तलाशी में चोरी किया गया मोबाइल मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...