जमशेदपुर, अगस्त 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस पर टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक समीर सौरभ ने स्टेशन पार्किंग में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इससे पूर्व एरिया मैनेजर कार्यालय में झंडा फहराया गया। स्टेशन के झंडोत्तोलन समारोह में रेलवे सिविल डिफेंस व आरपीएफ जवानों के साथ स्कूली बच्चों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी शामिल हुए। इस दौरान स्टेशन परिसर पर देश भक्ति संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रेल कर्मचारियों ने आयोजित किया। टाटानगर के रेल एसपी मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने झंडोत्तोलन कर जवानों को अनुशासन, सुरक्षा और सेवा का संदेश दिया। वहीं, टाटानगर कोचिंग डिपो रेलवे अस्पताल इंजीनियरिंग कार्यालय एवं अन्य विभागों के प्रभारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रेल का चक्का चलता रहे देश हमारा बढ़...