Jamshedpur News: टाटानगर की पांच जोड़ी ट्रेनें कल रहेगी रद्द, परेशान होंगे सैकड़ो यात्री
जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न सेक्शनों में मशीन ब्लॉक और तकनीकी कार्यों के कारण टाटानगर की पांच लोकल ट्रेनों का परिचालन बुधवार को रद्द रहेगी। इनमें टाटानगर-आदित्यपुर गुवा मेमू, टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू, टाटानगर-गुवा-टाटा मेमू, टाटानगर-राउरकेला मेमू और झारग्राम-धनबाद मेमू अप-डाउन शामिल हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इधर मंगलवार को भी हावड़ा से इस्पात एक्सप्रेस समेत टाटानगर से इतवारी, बिलासपुर और हटिया एक्सप्रेस का परिचालन लाइन ब्लॉक के कारण रद्द था जबकि आरा से साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर नहीं आकर कांड्रा से सीनी के रास्ते दुर्ग गई है। ट्रेनों को रद्द करने या मार्ग बदलने से हजारों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.