जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा व बागडीह में चौथी लाइन कार्य के कारण रेलवे ने नौ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है। इसके तहत टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 3 नवंबर को तथा हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 3 व 4 नवंबर को अप-डाउन में रद्द रहेगी। राउरकेला, झारसुगुड़ा, जगदलपुर व भुवनेश्वर की ट्रेनें भी रद्द रहेंगी, जबकि उत्कल एक्सप्रेस मार्ग बदलकर चलेगी। वहीं कांसबहल लाइन कार्य को लेकर छह ट्रेनें 17 नवंबर तक पूर्व में रद्द थीं। इस कारण आरा-दुर्ग साउथ बिहार और ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस कई दिनों से संबलपुर होकर चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: इस्पात एक्सप्रेस कल होगी रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...