जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। उपायुक्त के नेतृत्व में रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंची। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।रैली के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का संदेश दिया गया। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।इस यह भी पढ़ें- Deogarh News: झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा-2026 : सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बता...