जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 9वीं और 11वीं की कंपार्टमेंट सह स्पेशल परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा में सफल न होने वाले छात्र पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस वर्ष मुख्य परीक्षा के नतीजे अप्रैल में आए थे। तब कक्षा 9 का पास प्रतिशत 99.17 प्रतिशत और कक्षा 11 का 99.12 प्रतिशत रहा था। जो छात्र तब सफल नहीं हो सके, उनके लिए ये विशेष परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।जारी स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल का विवरण, रोल नंबर, रोल कोड, विषय-वार अंक, कुल स्कोर और पास-फेल का स्टेटस शामिल है। यह भी पढ़ें- झारखंड बोर्ड के कक्षा 9वीं और 11वीं स्पेशल एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक आधिकारिक निर्देश के अनुसार स्कू...