जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: झारखंड के जंगलों में पाए जाने वाले दुर्लभ सांप, वन्यजीव, पक्षी और औषधीय पौधों की पहचान अब डिजिटल माध्यम से दुनिया तक पहुंच सकेगी। वन विभाग राज्य के विभिन्न वन क्षेत्रों की जैव विविधता से जुड़ी जानकारियां जुटाकर पोर्टल पर अपलोड करने की दिशा में काम कर रहा है। इससे सारंडा, दलमा समेत राज्य के दूसरे जंगलों में मौजूद प्राकृतिक संपदा का ब्योरा एक क्लिक पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इस पहल से देश-विदेश के पर्यटकों के साथ-साथ वन्यजीव विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को भी लाभ मिल सकेगा। जंगलों में मिलने वाली दुर्लभ प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवास और वनस्पतियों की जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध होने से शोध और अध्ययन के नए अवसर खुलेंगे। पर्यटक भी किसी क्षेत्र की जैव विविधता के बारे में पहले से जानकारी प्...