जमशेदपुर, अगस्त 11 -- Jamshedpur News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पूर्वी सिंहभूम ने डीसी ऑफिस का गेट बंद कर इसके आने जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है। उन्होंने यह कदम आंदोलनकारियों को कथित रूप से अपमानित किए जाने के विरोध में किया है। उनका आरोप है कि जिले के एडीसी झारखंड आंदोलनकारी को अपमानित कर रहे हैं। मोर्चा के घेराव और सड़क जाम करने की वजह से यातायात बाधित हो गया है। किसी तरह सिर्फ एंबुलेंस को ही रास्ता दिया जा रहा है। बाकी वाहनों की दोनों ओर से आवाजाही बंद है। वाहनों को जुबली पार्क गोलचक्कर से घूम कर दूसरे रास्ते से निकलना पड़ रहा है। विषम परिस्थिति से निपटने के लिए कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे हैं परंतु फिलहाल में मूक दर्शक बने हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...