Jamshedpur News: झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, शोक की लहर
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बड़ा सुसनी निवासी विशिष्ट झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का मंगलवार को 65 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दोपहर के समय अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्र जीवन से ही अलग झारखंड राज्य की मांग के आंदोलन में सक्रिय रहे दुबराज कुंभकार शहीद निर्मल महतो के विचारों से गहरे रूप से प्रभावित थे। उन्होंने आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ हमेशा समाज को उचित मार्गदर्शन दिया। अपने सरल, मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में अत्यधिक लोकप्रिय थे। उनके अचानक चले जाने से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.