जमशेदपुर, जुलाई 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित पानी टंकी पंप हाउस परिसर में वर्षों से फैली झाड़ियों, पेड़ों व जहरीले कीड़ों, सांप-बिच्छुओं के खतरे को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने निजी खर्च पर सफाई अभियान चलाया। मजदूर लगाकर पूरे परिसर की झाड़ियों व कचरे की सफाई कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सफाई न होने से कर्मचारियों व आसपास के लोगों को परेशानी थी।इस अभियान में सुनील गुप्ता, उमेश पांडे, कुमार विशाल व राम सिंह ने सहयोग किया। क्षेत्रवासियों ने झरना मिश्रा की इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बरसात में मच्छर से बचाव पर जुगसलाई नगर परिषद का जागरूकता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...