जमशेदपुर, जुलाई 12 -- Jamshedpur News: शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते-होते शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि धान की रोपनी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। दोपहर करीब तीन बजे के बाद आसमान में घने बादल छाने लगे। शाम चार बजे तक बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके साथ तेज हवाएं भी चलीं। इसके बाद शहर के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ। बिष्टूपुर और आदित्यपुर क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक बारिश दर्ज की गई। रुक-रुक कर देर रात तक वर्षा होती रही। यह भी पढ़ें- Purnia News: आज के लिए यलो अलर्ट, 24 घंटे तक बारिश की संभावना बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। जुगसलाई रेलवे फाटक, रेलवे अंडरब्रिज, साकची बाजार की कुछ ...